Business News

उपमहाद्वीप के फोटोग्राफी आइकन्‍स यूएई प्रदर्शन के लिए हुये तैयार

Business Wire India

फोटोग्राफी दुनिया भर की कुछ सबसे प्रेरणादायक एवं दमदार कहानियों को बताने में एक अग्रणी भूमिका निभाती है। एक्‍सपोजर, शारजाह का पहला अंतर्राष्‍ट्रीय फोटोग्राफी महोत्‍सव, समूचे विश्‍व के पुरस्‍कार विजेता फोटोग्राफर्स को एक साथ लाने के लिए अपने विश्‍व-अग्रणी मंच का इस्‍तमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फोटोग्राफर्स अपनी प्रेरणादायक कहानियों को सबसे साझा करेंगे।
 
इसमें भारत और पाकिस्‍तान से दो अत्‍यंत प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स शामिल हैं जिन्‍होंने अपने असाधारण एवं मंत्रमुग्‍ध करने वाले दार्शनिक कला के नमूने से अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इनमें शामिल हैं:
 
भारत के विनीत वोहरा खुद की मेहनत से बने एक फोटोग्राफर हैं जिन्‍हें अब दुनिया में शीर्ष 20 स्‍ट्रीट फोटोग्राफर में शामिल किया गया है। वोहरा ने वाइल्‍डलाइफ फोटोग्राफर के तौर पर शूटिंग आरंभ की थी लेकिन उन्‍होंने 2001 में अपने कैमरे के लेंस को गलियों (स्‍ट्रीट) की तरफ मोड़ा, और उन्‍हें फौरन एक नये जुनून का अहसास हुआ जोकि उनके लिए दूसरी प्रकृति बन गया।
 
उन्‍होंने 2011 में आर्ट फोटो फीचर मैग्‍जीन की स्‍थापना की जोकि शैक्षणिक जोश से अभिप्रेरित है और नई प्रतिभाओं को सम्‍मानित करने के लिए तत्‍पर रहती है। विनीत लेईका एम्‍बेसेडर हैं और लेईका गैलरीज में सिंगापुर एवं न्‍यूयॉर्कमें लेईका एकेडमी कार्यशालाओं का संचालन करते हैं।
 
पाकिस्‍तान के फोटोग्राफर वाहीद अख्‍तर ने कई अंतर्राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार जीते हैं। उन्‍होंने फाइन आर्ट श्रेणी में एक्‍सपोजर इंटरनेशनल फोटो कॉन्‍टेस्‍ट 2016 जीता था। वे इस साल भी प्रदर्शन कर रहे हैं। अख्‍तर पिछले 15 सालों से यूएई में रह रहे हैं और वहीं काम कर रहे हैं, लेकिन फोटोग्राफी के लिए उनके जुनून ने बेहद कम समय में दुनिया भर के दर्शकों को उनकी ओर आकर्षित किया है। उन्‍हें लॉन्‍ग एक्‍सपोजर फोटोग्राफी में विशेषज्ञता हासिल है और वे पिछले कुछ सालों से अत्‍यंत लॉन्‍ग एक्‍सपोजर शॉट्स को फाइन आर्ट फोटोज में बदलने की कला में महरात हासिल करने में जुटे हैं।
 
कैमरा के साथ अपने जुनून को पूरा करने के लिए वाहीद को अभी कुछ ही महीने हुये हैं, और उन्‍हें ‘स्‍कॉट केल्‍बी वर्ल्‍डवाइड फोटोवॉक’ के लिए शीर्ष 10 विजेताओं में से चुना गया है। उसके बाद से उनके जीतने का सफर थमा नहीं है।
 
वे एक्‍सपोजर 2017 में लॉन्‍ग एक्‍सपोजर और पोस्‍ट-प्रोसेसिंग कार्यशाला लेकर आयेंगे।
 
इस महोत्‍सव का आगामी संस्‍करण एक्‍स्‍पो सेंटर शारजाह में शारजाह गवर्नमेंट मीडिया ब्‍यूरो द्वारा 22-25 नवंबर 2017 तक आयोजित किया जा रहा है। यह क्षेत्र-अनुसार भागीदारी और प्रेरणा को बढ़ावा देगा। इस महोत्‍सव में दुनिया के सबसे नामचीन फोटोग्राफर्स का जमघट लगेगा।
 
इस महोत्‍सव के बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें www.xposure.ae और #xposurexpf का इस्‍तेमाल कर सोशल नेटवर्किंग प्‍लेटफॉर्म पर जायें।
 
businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20171116005949/en/
 
संपर्क :
नेशनल नेटवर्क कम्‍यूनिकेशंस (एनएनसी)
माउसा निमर, +971 50 222 0561
m.nimer@nncpr.com